बरेली में खुसरो ग्रुप के अध्यक्ष और खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ आईजी ऑफिस पहुंचे। चार मुकदमे दर्ज होने के बाद जाफरी फरार थे। शनिवार को अचानक सामने आ गए। उन्होंने कहा कि वह बेकसूर हैं। असली आरोपी विजय शर्मा है, जिसने अपनी आस्था कंसल्टेंसी के जरिए उनको बेवकूफ बनाया और छात्र उन्हें धोखेबाज समझते रहे। जाफरी ने कहा कि वह आईजी और एसएसपी से मिलकर इंसाफ देने की मांग करेंगे। डॉ विजय शर्मा की गिरफ्तारी की भी मांग करेंगे।