फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में बाइक से नमाज पढ़ने निकले मौलाना तौकीर रजा, संभल जाने के एलान पर पुलिस अलर्ट

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने संभल हिंसा में मारे गए पांच युवकों को शहीद बताते हुए संभल जाने का एलान किया है। मौलाना के एलान पर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड पर है। तौकीर रजा के सौदागरान स्थित घर के बाहर रात से ही फोर्स तैनात है। उन्होंने जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को सिटी स्टेशन के पास स्थित उनके कार्यालय पर एकत्र होने की अपील की। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर से सिटी स्टेशन के सामने बाइक पर बैठकर नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। मौलाना संभल के लिए कितने बजे निकलेंगे, यह नमाज के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। आईएमसी प्रमुख की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें