बरेली में करीब 72 घंटे तक हुई बारिश ने करीब 14 वर्ष बाद दो सप्ताह में ही औसत का आंकड़ा पार कर लिया। इस दौरान 226 मिमी बारिश हुई, जिससे शहर सराबोर हो गया। हालांकि, अगले तीन दिन बारिश से हल्की राहत के आसार जताए गए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सितंबर में औसत बारिश 214 मिमी होती है, लेकिन इस वर्ष दो सप्ताह में ही 225 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत से ज्यादा है। वहीं, आगामी दिनों में भी अनुकूल माहौल बनने पर झोंकेदार हवा के साथ हल्की, तेज बारिश के आसार हैं।