बरेली कॉलेज के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेता कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए बरेली कॉलेज के गेट पर पहुंचे। उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस दौरान छात्र नेताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।