फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के सिरौली में कुत्तों ने किशोर पर किया हमला, घायल

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव धनेरा गौरी निवासी किशोर हेमेंद्र पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेमेंद्र ने बताया कि वह बच्चों के साथ खेत पर गया था। वहां वह खेलते हुए दूसरे बच्चों से थोड़ी दूर चला गया। अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बच्चों ने जाकर उसके परिजनों को जानकारी दी। इससे पहले ग्रामीणों ने कुत्तों के चंगुल से हेमेंद्र को छुड़वाया। परिजनों ने एंबुलेंस से हेमेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें