फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के सिरौली इलाके में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पुलिस चौकी के नजदीक एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने उसका शव सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो क्षत-विक्षत शव पड़ा देख स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें