फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बनते ही उखड़ने लगी कुतुबखाना पुल की सर्विस रोड, खामियां मिलने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दी चेतावनी

बरेली के कुतुबखाना पुल की सर्विस रोड बनते-बनते ही उखड़ने लगी है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे तो गुणवत्ता की पोल खुल गई। उन्होंने हाथ से छूकर देखा तो बजरी कोलतार से अलग हो रही थी। इस पर अभियंताओं से सवाल पूछा तो वे जवाब नहीं दे सके। मंत्री ने कहा कि अभी ये हाल है तो सड़क कितने दिन चलेगी? इस पर अफसर बगलें झांकने लगे। निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। कोलतार और बजरी की पतली परत डालने व सस्पेंशन ज्वाइंट और सड़क के स्तर में अंतर देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अभियंता बोलेे- निर्माण के दौरान जो कमियां रह गई हैं, फिनिशिंग में उनको दूर कर लिया जाएगा। महापौर उमेश गौतम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद सहित सेतु निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें