पीलीभीत-बहेड़ी लोकसक्षा क्षेत्र में उत्साह के साथ मतदान जारी है। जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इसके साथ ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। बहेड़ी में मतदाताओं का क्या मिजाज है, यह जानने के लिए अमर उजाला की टीम यहां पहुंची। टीम ने कई मतदाताओं से बातचीत की। मतदाताओं ने कहा कि रोजगार, विकास समेत कई मुद्दों पर वोट कर रहे हैं।