बरेली में पीलीभीत बाइपास के निकट चावड़ गांव में अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों के स्थल विकास संबंधी निर्माण कार्यों को ध्वस्त कराया गया। निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बीडीए की विज्ञप्ति की मुताबिक चावड़ गांव में बाबू खां व रईस खां आदि विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना सड़क, नाली का निर्माण कर रहे थे। नन्हे खां आदि ने करीब चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के मिट्टी भराई आदि का कार्य कराया जा रहा था। टीम ने स्थल विकास के निर्माण को गिरवाया और मिट्टी के भराव पर रोक लगाई। सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता रमन अग्रवाल, सीताराम, अजीत साहनी आदि टीम में शामिल थे।