फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में एक साल में 74 बार मुठभेड़, 181 बदमाश हुए गिरफ्तार, सौ के लगी गोली

मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 11:16 AM IST

बरेली जिले में एक वर्ष में 74 बार पुलिस का सामना शातिर अपराधियों से हुआ। हमलावरों ने फायरिंग की तो पुलिस ने मुठभेड़ में 181 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौ बदमाशों को गोली लगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने मुठभेड़ का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इसमें सौ बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल किया गया। मुठभेड़ में 37 पुलिसकर्मी भी बदमाशों से मुचैटा लेते हुए घायल हुए। इन बदमाशों पर सात मुकदमे गैंगस्टर के तहत दर्ज किए गए। 51 बदमाशों को गैंगस्टर के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अपराधियों की साढ़े पांच करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें