ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी फौज बनाने की बात करते हैं। इससे टकराव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक व्यक्ति हैं। वह धर्म की बात करें। शिक्षा की बात करें। जो शिक्षित होगा वही तरक्की करेगा। उनको कट्टरपंथी फौज बनाने की जरूरत नहीं। अगर इस तरह का कोई काम करता है तो वह देश का तोड़ने की साजिश रच रहा है।