फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बार चुनाव: लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने मनोज कुमार हरित, समर्थकों ने मनाया जश्न

मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 02:25 PM IST

बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में मनोज कुमार हरित ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। हरित ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी ज्वाला प्रसाद गंगवार को 123 मतों से हराया। मंगलवार रात अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया। बुधवार को सचिव पद पर दीपक पांडेय को विजयी घोषित किया गया। बरेली बार एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार हरित के समर्थकों ने बुधवार को जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें