फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की क्लोन वेबसाइट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 04:56 PM IST

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुल रुहेलखंड विश्वविद्यालय की क्लोन वेबसाइट बनाने के मामले का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी सुजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बीटेक पास और उत्तराखंड के रुद्रपुर का निवासी है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि विदेश जाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के वीजा संबंधी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती हुई क्लोन वेबसाइट बनाई थी। उसका साथी रामपुर निवासी धर्मेंद्र भाग गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से लैपटॉप/मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें