फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हवालात से लंगड़ाते हुए निकले छेड़खानी के आरोपी, बोले- माफ कर दो... हमसे गलती हो गई; देखें वीडियो

मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 01:26 PM IST

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में युवती का बाइक से पीछा कर छेड़खानी करने के दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हवालात से लंगड़ाते हुए निकलते दिख रहे हैं। दोनों ने अपने कृत्य पर माफी मांगी। कहा कि साहब... हमें माफ कर दो। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। सभी लड़कियां हमारी बहनें हैं। अब ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें