फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आधे से ज्यादा खाली सीटों के साथ दौड़ रही मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 10:48 AM IST

देशभर में अलग-अलग रूटों पर दौड़ रहीं 60 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी के मामले में 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 56वें स्थान पर है। इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से शुरू किया गया है। वहीं, 26 मई से चलाई गई 22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 31वें स्थान पर है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस आधे से ज्यादा खाली दौड़ रही है। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी की 474 सीटों में औसतन 88.4 फीसदी सीटें बुक हो रहीं और 55 सीटें खाली रह जा रही है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में महज 24 फीसदी सीटें ही बुक हो रही हैं। यह ट्रेन रोजाना औसतन 360 खाली सीटों के साथ दौड़ रही है। यात्रियों की पसंद के मामले में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत काफी पिछड़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन के विस्तार पर विचार किया जा रहा है। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत का प्रदर्शन ठीक माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें