बरेली में पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर 31 अनधिकृत वाहनों को सीज करने के बाद जब्त कर लिया। इनमें सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग की कार के साथ ही अनधिकृत रूप से दौड़ रहीं 28 बसें भी शामिल हैं। पीलीभीत बाइपास पर एक कार बाजार में खड़ीं 150 कारों का चालान भी किया गया।