फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- चेहरे से हिजाब हटाना मुस्लिम महिला की तौहीन, माफी मांगें बिहार के मुख्यमंत्री

Tue, 16 Dec 2025 07:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने के मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने के लिए कहा है। मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने जारी बयान में कहा है कि नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर लेने आई एक बुर्का पहनी मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब (नकाब) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से हटाने की कोशिश की। उनके इस कार्य से भारत के मुसलमानों में सख्त नाराजगी है। 

बरेलवी मौलाना ने कहा कि हिजाब किसी का फैशन नहीं, बल्कि विश्वास और अधिकार है। किसी को इसे छूने का हक नहीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से मुस्लिम महिला का नकाब खींचा, यह संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की गरिमा के खिलाफ है। मौलाना ने आगे कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति को इस बात की इजाजत दी है कि वो अपनी मर्जी के मुताबिक खाना खाएं और अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहने। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें