फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अरशद मदनी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन बोले- भारत में आजाद हैं मुसलमान, टारगेट किए जाने की बातें फिजूल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Nov 2025 04:06 PM IST

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। शहाबुद्दीन रजवी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि अरशद मदनी हिंदुस्तान की मशहूर शख्सियत हैं। मदनी ने कहा है कि मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। उनके इस बयान से वह इत्तेफाक नहीं रखते। शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों को टारगेट किए जाने जैसे बातों को फिजूल बताया। 

जमात के अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमान भारत में आजाद है। यह सरजमीं यहां रहने वाले हर नागरिक की है। कोई भी ताकत किसी समुदाय को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में बहुत सारे मुसलमान बड़े बड़े पदों पर हैं। मुसलमान के अंदर काबिलियत और सलाहियत है तो वह जरूर आगे बढ़ता है। 

मौलाना बोले- शिक्षा और विकास की बात करें
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यह ढिंढोरा पीटना कि मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है, यह सब फिजूल की बात है। अब इन बातों से निकलकर आगे आएं। शिक्षा, विकास और बुनियादी बातें करनी चाहिए। सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही है। अब इस रोने से निकलना चाहिए। हिंदुस्तान में बहुत सारे मौके हैं, मगर कोई आगे बढ़ना ही नहीं चाहता है। दिमाग लगाना ही नहीं चाहता है। यह सोचें कि बगैर मेहनत के खाना मिल जाएगा तो यह मुमकिन नहीं है। खुद कोशिश करनी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें