बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला समाने आया है। यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्रा को अकेला पाकर उसके एक सहपाठी ने उसके साथ छेड़खानी की। वहीं इस विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने कुलसचिव का घेराव कर खूब हंगामा भी किया।हालांकि छात्रा की शिकायत पर कुलपति ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है।