बरेली में खून का रिश्ता अंधविश्वास के काले साए में फीका पड़ गया। अंधविश्वास के चलते एक औरत ने अपने 12 साल के भतीजे की पीट पीट कर हत्या कर दी। आरोपी का कहना है, भूत ने उससे हत्या करने के लिए कहा था। वहीं पुलिस का कहना है, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।