बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अभयराजपुर निवासी गौरव गंगवार से टेंपो लूटने वाले तीन आरोपियों को हाफिजगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से टेंपो, मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोनू उर्फ सोमपाल, जितेंद्र उर्फ गंठा और लोकेश उर्फ अर्जुन उर्फ लडडू हैं। तीनों गांव नकटी नरायनपुर थाना क्योलड़िया के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।