सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने भी माना है कि शादी खत्म करने का ये सबसे खराब तरीका है लेकिन प्रदेश में ये मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बरेली के कलेक्ट्रेट परिसर में तीन तलाक की एक पीड़ित ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुदकुशी करने की कोशिश की। पीड़ित का ये आरोप है कि नवंबर 2016 में उसकी शादी के बाद से ही उसके पति के परिवारवाले उसे मारते थे साथ ही पति के बहनोई और भाइयों ने कई बार उसका रेप भी किया था और अब इंसाफ की गुहार लागा लगाकर थक गई महिला ने ये कदम उठा लिया