फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज इलाके में बाघ देखे जाने का दावा, वीडियो वायरल

Tue, 10 Mar 2026 04:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गोरा हेमराजपुर के खेतिहर इलाके में एक वन्यजीव देखे जाने का दावा किया गया है। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गोरा हेमराजपुर निवासी यासीन का दावा है कि रविवार शाम उसने खेतों में बाघ को घूमते देखा। ग्रामीणों ने भी बाघ होने का दावा किया है। 

यासीन ने बताया कि वह रविवार शाम अपनी पालेज की रखवाली कर रहा था, तभी एक बाघ घूमता हुआ आया। उसे देख यासीन छिप गया। उसने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वन विभाग को फोन पर क्षेत्र में बाघ होने की जानकारी दी। सोमवार को वन विभाग की टीम के साथ रेंजर संतोष कुमार मठपाल गांव पहुंचे तथा लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बाघ होने की बात बताई।

रेंजर ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ काफी दूर तक जांच पड़ताल की। लेकिन कहीं भी पग चिह्न दिखाई नहीं दिये। फिर भी निगरानी की जा रही है तथा लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अकेले जंगल न जाने की सलाह दी गई  है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें