बरेली के हफिजगंज के गांव गेम में धर्म परिवर्तन को लेकर लोगों को बहलाने की बात सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने हंगामा किया। पुलिस ने बताया की यहां एक किसान के घर में दलित और आदिवासी लोगों को प्रलोभन देकर क्रिश्चन धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते लोगों को शांत करवाया। हिन्दू संगठनों की तहरीर पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों के नाम डेनियल मेसी, वीरेंद्र कुमार और राजू है।