फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर ब्राह्मणों में गुस्सा, महंत ने दिया शिकायती पत्र

Wed, 13 May 2026 06:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विवादित बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। एक कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान को लेकर बरेली के साईं मंदिर के महंत सुशील कुमार पाठक ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महंत ने बताया कि पांच मई को प्रवक्ता ने ब्राह्मणों को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। इससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। कहा कि इस टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की छवि धूमिल हुई है। इसे अपमानजनक और निंदनीय बताया है।

उन्होंने राजकुमार भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार पाठक ने वीडियो पेनड्राइव में उपलब्ध करा दिया है। पुलिस ने वीडियो मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी थाना प्रभारी ने राजकुमार भाटी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच करा कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें