फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवा मेला पहुंचे कमिश्नर और आईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार और आईजी प्रवीण कुमार सोमवार को देवा मेला पहुंचे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने पार्किंग स्थलों, यातायात व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों की भी समीक्षा की। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर पूछे गए सवाल के जवाब में आईजी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेला क्षेत्र में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होती रहे। इसके बाद कमिश्नर और आईजी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें