फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिन में कुर्सी बेचने का बहाना, रात में उपकेंद्रों पर धावा, पांच शातिर गिरफ्तार, कई क्विंटल तांबा-एल्यूमिनियम बरामद

बाराबंकी जिले में विद्युत उपकेंद्रों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच और सफदरगंज थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दिन में बाइक पर प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने के बहाने उपकेंद्रों के आसपास घूमता था और रात में वहीं धावा बोल देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में विद्युत उपकेंद्रों के आसपास रेकी करते, सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों का आकलन करते थे। रात होते ही सुनियोजित तरीके से उपकेंद्र में घुसकर ट्रांसफार्मर से तांबा, एल्यूमिनियम और अन्य उपकरण चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद माल को अन्य जनपदों में खपाया जाता था। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर निवासी इरफान अली, बरेली निवासी वसीम और परवेज, रामपुर के आरिफ तथा पीलीभीत के आसिफ शामिल हैं। इनके कब्जे से कई क्विंटल एल्यूमिनियम, तांबे का कतरन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि इरफान, आशिक और आरिफ का आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर अमरोहा और बरेली समेत अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। गिरोह लंबे समय से विभिन्न जिलों में सक्रिय था और विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें