फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोदी-योगी है तो कैसे पास नहीं होगा महिला आरक्षण बिल, बाराबंकी से 10000 महिलाएं लखनऊ में प्रदर्शन कर लौटी तो देखिए क्या बोलीं

महिला आरक्षण के समर्थन में मंगलवार लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश रैली में बाराबंकी से करीब 10 हजार महिलाएं 154 बसों और निजी वाहनों से पहुंचीं। मुख्यमंत्री के साथ पदयात्रा में शामिल होकर महिलाओं ने राजनीतिक भागीदारी की मजबूत दावेदारी पेश की। इस दौरान लखनऊ जाने-आने के दौरान बस में संवाद न्यूज़ एजेंसी की टीम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी खुलकर बात की। कई महिलाओं ने कहा कि अगर सांसद और विधायक महिलाएं बनेंगी तो वे महिलाओं की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं में बंकी की आशा देवी, मोहम्मदपुर की अशोक कुमारी, हैदरगढ़ की सुनीता ने भरोसा जताया...जब मोदी और योगी दोनों हैं, तो यह बिल कैसे पास नहीं होगा। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में बसों के अंदर पानी की बोतल हाथ में लिए बैठी महिलाओं का उत्साह बता रहा था कि उन्हें राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें