फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमुरिया पुल पर तेजी से दौड़ा काम, अब खुलेगा 30,000 वाहनों का रास्ता, बस कुछ दिन इंतजार...

बाराबंकी। शहर के बीचोबीच से गुजरे लखनऊ-अयोध्या पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जमुरिया नाले का पुल पिछले चार पांच महीनों से निर्माणाधीन है, जिससे पूरे शहर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। क्योंकि एक संकरे पुल से ही रोज यातायात पुलिस की निगरानी में वहां गुजर रहे है। यह मार्ग बाराबंकी शहर के सबसे व्यस्त रूटों में से एक है और पुल बंद होने से रोजाना हजारों वाहन वैकल्पिक रास्तों से गुजरने को मजबूर थे। नतीजतन जाम की स्थिति बनी रहती थी, एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहतीं, वहीं स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं मरम्मत के दौरान लापरवाही के चलते पुल निर्माण में कार्यरत एक मजदूर की मौत भी हो चुकी है। अमर उजाला ने इस गंभीर समस्या को लगातार उठाया। कई ग्राउंड रिपोर्ट और समाचार प्रकाशित होने के बाद आखिरकार विभाग की नींद खुली और कार्य की गति तेज की गई। अब पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और आज पुल पर सेटरिंग का काम जारी है। अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद रोजाना लगभग 30,000 वाहनों का आवागमन सुचारु हो सकेगा। पुल को इस बार अधिक टिकाऊ और आधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार राय के मुताबिक उच्च गुणवत्ता वाले आयरन–गर्डर, मशीन कटिंग, लेज़र अलाइमेंट और हाईटेक कंक्रीट फॉर्मूले का उपयोग किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न पैदा हो। निर्माण एजेंसी का कहना है कि पूरा स्ट्रक्चर पुराने डिजाइन से अधिक मजबूत होगा और जलभराव या नाले के तेज बहाव का दबाव आसानी से सह सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें