फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीएसटी में छूट मिलने से खिले आम आदमी के चेहरे, वाहनों की खरीद में मिल रही बड़ी राहत

नवरात्र के पहले दिन जीएसटी की नई दरें लागू होने से सभी खुश दिखाई दिए। बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों से जैसे ही जीएसटी का नाम लिया तो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। ऑटोमोबाइल सेक्टर हो या होम एपलायसेंज या फिर शापिंग माल्स, सभी जगह भीड़ दिखाई दी। दोपहिया वाहन, कार पर टैक्स घटा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में कंपनियों ने भारी भरकम कटौती है। दोपहिया वाहन एजेंसी की मैनेजर रत्ना गुप्ता ने बताया कि जीएसटी स्लैब घटने से सात हजार से दस हजार रुपये रेट कम हो गए हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से गिफ्ट दिया जा रहा है। होम एपलाइसेंज के मालिक फैजान ने बताया कि सोनी, एलजी, पैरासोनिक कंपनी की टीवी में (साइज के अनुसार) ढाई हजार से 20 हजार रुपये घट गए हैं। वहीं, एसी में ढाई हजार से आठ हजार रुपये की बचत ग्राहकों को होगी। ग्राहक सुधीर कुमार बताते हैं कि कई दिनों से इंतजार कर रहा था कि जीएसटी स्लैब लागू हो। आज बाइक खरीदी है। जीएसटी दर कम होने से करीब दस हजार रुपये का फायदा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें