अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में हुई घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों की मान्यता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आगामी समय में संगठन की ओर से इसे प्रभावी बनाने के लिए पूरे प्रदेश में एक साथ मांग की जाएगी। छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो इसके लिए संगठन पूरी तरह से संघर्षरत है।