माती (बारांबकी)। किसान पथ हाईवे पर धौरमऊ गांव के पास बुधवार को चलती डीसीएम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने डीसीएम चालक को आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद चालक और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते वाहन में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।