अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री से संवाद करने के लिए बाराबंकी से भी चयनित लोगों को अयोध्या बुलाया गया है उन्ही में एक है भाजपा नेत्री नेहा सिंह आनंद। दलित समाज से आने वाली नेहा सिंह आनंद जिला पंचायत सदस्य तो है ही साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी है। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे बात कर सकते हैं। वह कल ही अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह मोदी में भगवान श्री राम की छवि देखते हैं और उनसे बात करेंगे तो कहेंगे कि ऐसे ही देश को आगे ले जाते रहिए। देखिए इंटरव्यू...