फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी में कहीं रिमझिम तो कहीं मूसलाधार बारिश, तालाब बन गया स्टेट हाईवे

बाराबंकी में भी मानसून की मेहरबानी देखने को मिल रही है। पूरे जिले में बादल छाए हैं। कहीं रिमझि तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। हालांकि, बरसात ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सिरौली गौसपुर इलाके में हुई पहली ही बारिश ने जिम्मेदार विभाग की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। रामनगर–टिकैतनगर स्टेट हाईवे का एक हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विकासखंड सिरौलीगौसपुर के रसूलपुर गांव के पास जिला पंचायत द्वारा नाले का निर्माण तो कराया गया, लेकिन समय से उसकी सफाई नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप हल्की बारिश में ही पानी नाले से सड़क पर फैल गया। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को धीमी गति से पानी से गुजरना पड़ा, जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार नाले की सफाई की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। अब पहली ही बरसात में लापरवाही की यह कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें