फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : बाराबंकी में इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 01:52 PM IST

थाना सफदरगंज क्षेत्र में मंगलवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मंगलवार की देर शाम स्वाट, सर्विलांस और थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामपुर कटरा के पास एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। मौके पर ही उसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान गोंडा के धनखर थाना कोतवाली देहात निवासी संतोष यादव के रूप में हुई। एसपी ने उस पर 25,000 का इनाम घोषित था। घायल संतोष यादव को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद किया है। इस गिरफ्तारी से चोरी और छिनैती की कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें