बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ के बम्हरौली गांव के युवक राजेंद्र माली रविवार को साहब गांव के पास एक टावर पर करीब 100 फीट ऊंचे चढ़ गए। इनका कहना है कि गांव में इंटरलॉकिंग लगाई जा रही है उनके घर के सामने से इंटरलॉकिंग लग गई है लेकिन आगे एक परिवार विरोध कर रहा है। नाली का दूषित पानी भरा रहता है जिसे लेकर तहसील से लेकर थाना तक शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। 3:30 बजे से 6:30 बजे तक राजेंद्र टावर पर चढ़कर धमकी देता रहा। पुलिस ने काफी मन मनौव्वल की तब जाकर नीचे उतरे।