वक्फ संशोधन बिल को लेकर बाराबंकी में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इस बीच बाराबंकी के कुछ मुसलमानों ने कहा है कि यह पारदर्शी व्यवस्था है। इससे 85 प्रतिशत उन मुसलमान को फायदा होगा जो रोजी-रोटी के लिए परेशान होते है और आर्थिक रूप से कमजोर है। पसमांदा समाज के वसीम राइन ने कई बड़े मुस्लिम नेताओं और ओवैसी का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने जमीन कब्जा कर रखा है। अब जब छोटे और गरीब मुसलमान को सरकार बेहतर व्यवस्था देना चाहती है तो इनको कष्ट हो रहा है। वसीम ने कहा कि हमारे पूर्वज पहले हिंदू थे। हम कन्वर्टेड मुसलमान है। हमें इस देश से प्यार है। वहीं, राजा कासिम ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों की बेहतरी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत इस बिल को लागू करने का जो बीड़ा उठाया है उसका स्वागत है