बाराबंकी में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर न सिर्फ सरकार बल्कि परिवहन विभाग भी गंभीर चिंता में है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से लगातार विभिन्न स्तरों पर कवायद की जा रही है। परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि देशभर में करीब 61 प्रतिशत सड़क हादसे हाईवे और एक्सप्रेसवे पर हो रहे हैं। बाराबंकी जिले की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। जिले में पांच प्रमुख हाईवे गुजरते हैं और लखनऊ से सटे होने के कारण यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। इससे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर अयोध्या क्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त एवं बाराबंकी के एआरटीओ अंकिता शुक्ला से विशेष वार्ता की गई। उन्होंने सड़क सुरक्षा, हादसों के कारणों और उन्हें रोकने के लिए किए जा रहे उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।