फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पार्किंग और सुस्त निर्माण देख भड़के डीआरएम, रेलवे कैंटीन में गंदगी पाए जाने पर लगाई फटकार

डीआरएम लखनऊ सचिंद्र मोहन शर्मा ने शुक्रवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन और लखनऊ बाराबंकी के बीच तीसरी व चौथी रेलवे लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। विशेष निरीक्षण यान प्रखर से बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम स्टेशन परिसर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। रेलवे स्टेशन के नए भवन के निर्माण का सुस्त काम देख तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि यदि यही रहा तो कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम ने रेलवे कैंटीन का निरीक्षण करने के दौरान आरओ वाटर कूलर का नल ना चलने और गंदगी पाए जाने पर कैंटीन के मैनेजर पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। अवैध वेंडरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए पिछले एक महीना का ब्योरा तलब कर लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर 15 रुपए में मिलने वाले जनता खाने का जायजा लिया तो दो जगहों पर कहने भर को कुछ पैकेट मिले जिस पर उन्होंने फटकार लगाई। डीआरएम ने बताया कि मार्च तक अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत बाराबंकी रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें