कोठी थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से एक और ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़ने को लेकर अदालत के आदेश पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दरोगा ने गांव के रामनिवेश को लाठी से पीट दिया, जिसमें वह घायल हो गए। तनाव के बीच ग्रामीणों ने दरोगा और सिपाहियों को घेर लिया। इस दौरान देर शाम तक हंगामा और हाथापाई की स्थिति बन रही।