फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: रामसनेहीघाट में नए बस अड्डे का लोकार्पण, इलेक्ट्रिक बस सेवा की घोषणा

Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Mar 2026 08:51 PM IST

रामसनेहीघाट नगर पंचायत में करीब 3.37 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बस अड्डे का उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर जोर देते हुए बताया कि अब यह सेवा 43 जिलों तक पहुंच चुकी है और लक्ष्य सभी 75 जिलों में शुरू करने का है। रामसनेहीघाट बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट और एक इलेक्ट्रिक बस संचालित करने की भी घोषणा की गई। नए बस अड्डे से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली समेत कई शहरों के लिए बसें चलेंगी। यहां लगभग 200 बसों का ठहराव होगा और हर 30 मिनट में बस संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य मंत्री ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। बस अड्डे के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें