यूपी के बाराबंकी स्थित पुलिस लाइन बृहस्पतिवार को आईजी प्रवीण कुमार पहुंचे। यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान कहा कि ई-रिक्शा, ऑटो या अन्य वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों-बच्चियों के परिवहन साधनों का वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाए। आईजी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों से कॉलेजों के बाहर अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर एंटी रोमियो स्क्वॉड कार्रवाई करेगा। इसके अलावा कुछ अधिकारी वर्दी के साथ-साथ सादी वेशभूषा में भी निगरानी रखेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके।