फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पेट्रोल-डीजल की मांग अचानक बढ़ी, पंपों पर लंबी कतारें

बाराबंकी में पेट्रोल और डीजल की अचानक बढ़ी मांग के चलते जिले में अफरातफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और कई जगहों पर दोपहर तक भी लोगों को ईंधन के लिए इंतजार करना पड़ा। जिन पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग जार और अन्य डिब्बों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति अफवाहों के कारण पैदा हुई है, जिसके चलते जिन लोगों को तत्काल जरूरत नहीं है, वे भी एहतियातन ईंधन लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं। वहीं, पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन देने की भी शिकायतें सामने आई हैं। एक वाहन चालक ने बताया कि पंप पर केवल दो सौ का पेट्रोल दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें