फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी अभ्यर्थियों की कतार, गहन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

बाराबंकी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को जिले के दस कॉलेजों में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सुबह आठ बजे का रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित किया गया था, हालांकि इसके पहले ही शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। केंद्र पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाइन लगवाने के बाद प्रथम पाली के लिए गहन तलाशी के बाद प्रवेश कराया। इस दौरान गोंडा, बलरामपुर, अमेठी और रायबरेली से पहुंचे अभ्यर्थियों का टोपी, मफलर, पर्स, मोबाइल, बैग, बेल्ट समेत अन्य सामान बाहर ही जमा करवा लिया गया। केंद्रों पर तैनात किए गए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट पूरी नजर बनाए हुए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। शहर से बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए सुबह चार बजे से ही यातायात उपनिरीक्षक रामयतन की निगरानी में देवा रोड स्थित बस स्टैंड से सोमैया नगर, जाटा बरौली, जैदपुर, मसौली और सफदरगंज जाने के लिए स्टीकर लगे टेम्पो ऑटो खड़े करवाए गए। असेनी मोड पर भी वाहनों की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें