फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में निजी बस से 9.50 किलो के चांदी के पायल चोरी; वारदात सीसीटीवी में कैद

यूपी के बाराबंकी में चार शातिरों ने निजी बस से करीब 9.50 किलो चांदी के पायल पार कर दिए। पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी के अनुसार, चांदी के पायल में 40 फीसदी शुद्ध चांदी थी। करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। बताया गया कि सराफा फर्म के दो कर्मचारी आगरा से माल लेकर गोरखपुर जा रहे थे। गोरखपुर पहुंचने पर घटना का पता चला। सराफा व्यवसायी ने बृहस्पतिवार को रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आगरा के रामबाग जमुना ब्रिज के निवासी सराफा व्यवसायी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनकी फर्म के कर्मचारी आगरा के ही रहने वाले राहुल सिंह और मंयक खंडेलवाल 26 जुलाई को सात डिब्बों में चांदी के पायल रखकर निजी बस से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में 05 बजकर 40 मिनट पर बस रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के देवेश होटल के पास रुकी। यहां पर 05 बजकर 45 मिनट पर कार से चार लोग आए। दो 47 मिनट बाद चारों बस में चढ़ गए। इनमें से दो लोग कर्मचारियों के सामने खड़े हो गए। जबकि, शेष दो ने सीट के नीचे रखे बैग से चांदी के पायल वाले चार डिब्बे पार कर दिए। गोरखपुर पहुंचने पर कर्मचारियों ने बैग की जांच की तो चार डिब्बे गायब मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सराफा व्यवसायी को सूचना दी। व्यवसायी ने बस मालिक से संपर्क किया। जानकारी मिली कि संबंधित बस 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी। सराफा व्यवसायी ने दिल्ली पहुंचकर बस की जांच कराई। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज में चार संदिग्ध व्यक्ति बैग से डिब्बे निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद व्यवसायी आगरा से बाराबंकी पहुंचे। रामसनेहीघाट कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें