फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर नागेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बाराबंकी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शहर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर, कैलाश आश्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही भक्त लोटों में जल लेकर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर ‘बम भोले’ और ‘जय भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें