फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में चंद्र ग्रहण के चलते 9 घंटे पहले बंद हो जाएंगे श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट

यूपी के बाराबंकी में दो मार्च को रामनगर क्षेत्र में परंपरागत विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा। वहीं तीन मार्च को वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण के कारण श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के कपाट निर्धारित समय से 9 घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के पुजारी पंडित आदित्यनाथ तिवारी के अनुसार ग्रहण काल के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन पर रोक रहेगी।ग्रहण समाप्ति के बाद विधिवत शुद्धिकरण एवं पूजन के उपरांत पुनः कपाट खोले जाएंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे ग्रहण अवधि को ध्यान में रखते हुए दर्शन की योजना बनाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। होली के दिन भगवान भोलेनाथ के साथ पहले रंग लगाकर तब लोग होली की शुरुआत करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें