फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 31 मकानों पर हुई कार्रवाई

यूपी के बाराबंकी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव में सरकारी तालाब और सड़क की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध रूप से निर्मित मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सरकारी तालाब की जमीन और सड़क की भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिए गए थे। जांच के बाद इन्हें अवैध पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर राजस्व, पुलिस और प्रशासनिक विभाग की संयुक्त टीम तैनात रही ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। अब तक 31 मकानों को चिन्हित किया गया है, जिन पर कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी ईशांत प्रताप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में अवैध प्लाटिंग, सरकारी भूमि पर कब्जा और अतिक्रमण के मामलों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें