जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वीरबलपुरवा में जमीनी विवाद के चलते एक अधिवक्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल अधिवक्ता की पहचान चंद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद के दौरान अज्ञात लोगों ने अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।