यूपी के बाराबंकी में सोमवार को समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण पहुंचे। यहां उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में रामनगर पीजी कॉलेज के अनुसूचित जाति छात्रावास के वार्डन और जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा को निलंबित कर दिया। दरअसल उन्होंने साथ ही पूरे प्रकरण की जांच मंडलीय अधिकारी को सौंपी है। छात्रावास में पांच लाख रुपये से कराए गए मरम्मत काम में बिना काम के भुगतान कराने का मामला पकड़ लिया।